सरपंच की सैलरी 2025 - Sarpanch Ki Salary 2025 - सरपंच की सैलरी कितनी होती है एक महीने की? जानें पूरी जानकारी
Sarpanch Ki Salary 2025 State Wise - नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है सरपंच की सैलरी के बारे में, सरपंच एक ग्राम पंचायत का सबसे पावरफुल नेता होता है जो ग्राम पंचायत में लोगो के वोट पाकर के बनता है. सरपंच के चुनाव हर 5 साल के बाद होते है जिसमे ग्राम पंचायत का ही निवासी नागरिक सरपंच पद की लिए खड़ा होता है और अधिक वोट हासिल करके सरपंच बनता है.

सरपंच का कार्यकाल अन्य नेताओं की तरह ही 5 वर्ष के लिए होता है इसके बाद फिर से सरपंच बनने के लिए नामांकन कर सकता है. जो व्यक्ति ग्राम पंचायत में सरपंच के चुनाव में सबसे अधिक वोट प्राप्त करता है उसे सरपंच बनाया जाता है सरपंच बनने के बाद उन्हें हर महीने सरकार द्वारा निर्धारित एक वेतन / सैलरी मिलती है साथ ही कुछ भत्ते भी दिए जाते है. इस लेख में हम जानेगें की सरपंच की सैलरी कितनी होती है एक महीने की और पेंशन व भत्ता कितना मिलता है.
Sarpanch Ki Salary 2025
दोस्तों हम सभी सरपंच के बारे में तो अच्छी तरह जानते है की हमारे ही ग्राम पंचायत में कोई सदस्य सरपंच होता है जो हर 5 साल बाद चुनाव लड़कर के जीतता है. लेकिन बहुत सार लोगो को Sarpanch Ki Salary 2025 के बारे में जानने की इन्छा रहती है की सरपंच की सैलरी कितनी होती है एक महीने की?, तो में आपको बता दूँ, सरपंच की सैलरी अलग अलग राज्यों में अलग अलग होती है.
सभी राज्यों में सरपंच की सैलरी सम्मान नही है. सरपंच की सैलरी 2500 रूपये महीने से 8000 रूपये महीने तक है इसमें सबसे ज्यादा सरपंच को सैलरी देने वाला राज्य तेलंगाना है तेलंगाना राज्य में सरपंच को सबसे अधिक सैलरी और भत्ता मिलकर के 15000 से 25000 रूपये तक मिलते है. इसके अलावा सरकार द्वारा समय समय पर सरपंच, उपसरपंच व वार्ड पंच की सैलरी में बढ़ोतरी की जाती है.
Sarpanch Ki Salary 2025 State Wise - सरपंच की सैलरी कितनी होती है एक महीने की?
राज्य (State) | सरपंच सैलरी प्रति माह (Sarpanch Salary per Month) |
---|---|
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | 3,500 – 5,000 (Honorarium only) |
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | 4250 रूपये महिना |
राजस्थान (Rajasthan) | 6072 रूपये - यह वेतन 1 अप्रैल 2024 से लागु हुआ |
बिहार (Bihar) | 7500 रुपये महिना |
महाराष्ट्र (Maharashtra) | 6000 से 10000 हजार रूपये |
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) | 8,000 + 2,000 भत्ता |
गुजरात (Gujarat) | 7,000 – 9,000 + Other Allowances |
पंजाब (Punjab) | 2000 रूपये महिना |
हरियाणा (Haryana) | 5000 रूपये महिना सैलरी |
झारखंड (Jharkhand) | 2,000 – 3,000 (Minimal Allowance) |
उत्तराखंड (Uttarakhand) | 6,000 – 8,000 |
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) | 7,000 – 9,000 |
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) | 15,000 – 20,000 |
तेलंगाना (Telangana) | 15,000 – 25,000 (High paying states) |
केरल (Kerala) | 10,000 – 12,000 |
तमिलनाडु (Tamil Nadu) | 8,000 – 10,000 |
कर्नाटक (Karnataka) | 10,000 – 12,000 |
ओडिशा (Odisha) | 5,000 – 7,000 |
पश्चिम बंगाल (West Bengal) | 5,000 – 7,000 |
दिल्ली (Delhi – Rural) | 10,000 तक |
सरपंच की सैलरी कितनी होती है एक महीने की ?
सरपंच ग्राम पंचायत का मुखिया होने के साथ साथ अपने पास ग्राम पंचायत के विकास ओर अन्य अधिकार रखता है जिनसे वो ग्राम पंचायत से समन्धित किसी भी कार्य को शुरू व बंद कर सकता है सरपंच के बहुत सारे काम भी होते है इसके लिए सरपंच को हर महीने एक अच्छी सैलरी और भत्ता दिया जाता है. लेकिन आपको बता दूँ, अभी तक सरपंच को पेंशन देने का कोई प्रावधान नही किया गया है.
सरपंच की सैलरी 2025 पंजाब
पंजाब में अब सरपंचो को हर महीने 2000 रूपये की सैलरी मिलेगी, जो पहले 1000 रूपये महीने थी. 24 अप्रैल 2025 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि अब पंजाब सरकार गांव के सरपंचों को हर महीने 1000 रुपये के बदले 2000 रुपये की सैलरी देगी. सरपंचों को शपथ ग्रहण के दिन से ही वेतन का भुगतान किया जाएगा. इसके साथ ही नशा मुक्त गांव को एक लाख रुपये दिए जाएंगे. सीएम भगवंत मान ने पंचायत दिवस के मौके पर ये सौगात दी है.
सरपंच की सैलरी 2025 बिहार
बिहार में सरपंच को हर महीने 7500 रुपये की सैलरी मिलती है हाल ही में सीएम नितीश कुमार ने सरपंचों की सैलरी को 5000 से महीने से बढाकर के 7500 रूपये करने की घोषणा की है. इसके आलावा आपको बता दूँ, बिहार में पंचायती राज प्रतिनिधियों के मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. मुखिया, सरपंच, प्रखंड प्रमुख, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य समेत सभी प्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सौगात मिली है.
सरपंच की सैलरी 2025 मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में सरपंच को हर महीने 4250 की सैलरी मिल ररही है, वर्तमान में सरकारी आंकड़ो के अनुसार राज्य में 23 हजार से ज्यादा सरपंच है. सरकार ने हाल ही में विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी की है और सरपंचो व पंचो द्वारा भी सैलरी को बढाने की मांग की जा रही है.
सरपंच की सैलरी 2025 हरियाणा
हरियाणा में सरपंच को वर्तमान में 5000 रूपये महिना सैलरी मिल रही है यानि हरियाणा में हर एक सरपंच को 5 वर्ष के पुरे कार्यकाल में 3,00,000 लाख रुपये की सैलरी मिल रही है.
सरपंच की सैलरी 2025 महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में सरपंच को ग्राम पंचायत की जनसख्या के अनुसार 3000 रूपये से 8000 हजार रूपये तक की सैलरी मिल ररही है. विधानसभा चुनाव से पहले 24 सितंबर को सरपंच व उपसरपंच का मानधन डबल करने का निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था और उसी दिन आदेश भी जारी कर दिए गये थे. जिन ग्राम पंचायतों की जनसंख्या 2000 तक हैं. उन ग्राम पंचायतों के सरपंच का मानधन 3 हजार से 6 हजार तथ उप सरपंच का मानधन 1 हजार से 2 हजार तक करने का निर्णय लिया गया है.
जिन ग्राम पंचायतों की जनसंख्या 2 हजार से 8 हजार तक हैं. उन ग्राम पंचायतों के सरपंचों मा मानधन 4 हजार से 8 हजार रूपए तथा उपरपंच का मानधन 1500 से 3 हजार तक किया गया. जिन ग्राम पंचायतों की जनसंख्या 8 हजार से अधिक है उन ग्राम पंचायतों के सरपंचों का मानधन 5 हजार से 10 हजार रूपए व उप सरपंच का मानधन 2 हजार से 4 हजार रूपए करने का निर्णय लिया गया है, ऐसा शासन निर्णय जारी किया गया है.
सरपंच की सैलरी 2025 राजस्थान
राजस्थान में सरपंच को हर महीने 6072 रूपये की सैलरी मिलती है यह नया वेतन 1 अप्रैल 2024 से लागु हुआ है क्योंकि सीएम भजन लाल द्वारा जिला प्रमुख, प्रधान एवं सरपंचों के वेतन मी बढ़ोतरी की गई थी.
सरपंच की सैलरी राजस्थान, सरपंच की सैलरी gujarat, उप सरपंच की सैलरी कितनी होती है, सरपंच की सैलरी कितनी होती है महीने की MP, सरपंच की सैलरी कितनी होती है महीने की CG, सरपंच का वेतन 2025, Gujarat sarpanch salary, पंचायत समिति सदस्य सैलरी राजस्थान, सरपंच की सैलरी 2025 महाराष्ट्र, सरपंच की सैलरी 2025 राजस्थान, Sarpanch salary 2025 Maharashtra, Sarpanch salary 2025 Rajasthan, सरपंच की सैलरी 2025 हरियाणा, सरपंच की सैलरी 2025 मध्य प्रदेश, Sarpanch salary 2025 Haryana, Sarpanch salary 2025 MP, सरपंच की सैलरी 2025 बिहार, सरपंच की सैलरी 2025 पंजाब