मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना Form PDF 2025 : आवेदन प्रक्रिया : दस्तावेज व पात्रता जानें - HP Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana Form PDF
HP Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana Form PDF 2025 : नमस्कार दोस्तों, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा व एकल महिलाओं के लिए नई स्कीम लांच की गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना 2025 रखा गया है. इस योजना के तहत विधवा और एकल महिलाओं को रहने के लिए पक्का आवास उपलब्ध करवाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी.

हिमाचल सरकार द्वारा इस योजना को शुरू कने के पीछे का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर विधवाओं और एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए वित्तीय अनुदान प्रदान करना है और इस योजना के तहत, राज्य के स्थायी निवासी पात्र महिलाओं को घर बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी.
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना क्या है ?
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना 2025 को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की विधवा और एकल महिलाओं को खुद का पक्का आवास उपलब्ध करवाने के उदेश्य से शुरू की गई है यानि इस योजना के तहत हिमाचल सरकार विधवा महिलाओं को मकान का निर्माण करने के लिए 1,50,000 हजार रूपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएगी. इस योजना से हिमाचल प्रदेश की लगभग 7000 महिलाओं को लाभ मिलेगा.
इस योजना के तहत वो सव्ही 40 वर्ष से अधिक आयु वाली विधवा और एकल महिलाएं पात्र होगी, जिनकी परिवारिक वार्षिक आय 3 लाख या इससे कम है. सरकार ने इस योजना को राज्य के सभी जिलो में पूरी तरह से लागु कर दिया गया है, जो महिलाएं आवास के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहती है वो मुख्यमंत्री कार्यालय में जाकर के ऑफलाइन आवेदन पत्र भरके जमा कर सकती है.
HP Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana Form PDF - Key Details
योजना का नाम | मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना |
---|---|
इनके द्वारा शुरू | हिमाचल प्रदेश सरकार |
कब शुरू हुई | 2024 |
उदेश्य | घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य की विधवा और एकल महिलाएं |
वित्तीय सहायता राशी | 1,50,000 रूपये |
समन्धित विभाग | सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार |
लाभार्थियों का लक्ष्य | 7000 महिलाओं को लाभ मिलेगा |
आवेदन प्रकिया | ऑफलाइन |
आवेदन फॉर्म PDF | Download |
Official Website | https://esomsa.hp.gov.in/ |
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना 2025 का उदेश्य
बहुत सारे गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की विधवा महिलाओं को आज भी टूटे फूटे घर या झुगी झोपडी में रहकर के अपना जीवन यापन करना पड़ रहा है अब इन महिलाओं को पक्का और खुद का पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उदेश्य वर्ष 2024 में हिमाचल सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना की शुरुआत की गई है इस योजना के तहत 3 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों की विधवा और एकल महिलाओं को घर बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता राशी प्रदान की जाएगी.
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के लाभ
- मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना का लाभ राज्य की विधवा और एकल महिलाओं को मिलेगा.
- विधवा महिलाओं को घर बनाने के लिए योजना के तहत 1,50,000 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.
- योजना की तहत सरकार ने राज्य में लगभग 7000 महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा.
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना की पात्रता
- हिमाचल प्रदेश राज्य की मूल निवासी महिलाएं इस योजना के तहत पात्र होगी.
- योजना के तहत विधवा और एकल महिलाएं को पात्र रखा गया है.
- ऐसी महिलाएं जिनके पास निजी आवास न हो अथवा कच्चा जीर्ण अवस्था में मकान हो, वो पात्र होगी.
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये या इससे कम होनी चाहिए.
- जिनके पास आवास निर्माण के लिए राजस्व अभिलेख में कम से कम 02 बिस्वा भूमि दर्ज हो अथवा जिनके पक्ष में सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई गई हो.
- योजना के अन्तर्गत अनुदान राशि 10 वर्ष में एक बार ही स्वीकृत की जाएगी बशर्ते कि आवास प्राकृतिक आपदा से नष्ट न हुआ हो.
- प्रार्थी के परिवार द्वारा अन्य किसी योजना के अन्तर्गत आवास निर्माण के लिए सरकारी सहायता राशि प्राप्त न की हो या आवास स्वीकृत न हो.
- योजना के अन्तर्गत निम्न वरीयता के आधार पर विधवा एवम् एकल नारियों को स्वीकृति प्रदान की जाएगीः
- - जिनके मकान प्राकृतिक आपदाओं जैसे अग्नि, बाढ़, भूकम्प इत्यादि से नष्ट हो गए
- - 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता से ग्रस्त हो
- - अन्य सभी पात्र अभ्यर्थी
- आवेदक महिला का बैंक खाता होना चाहिए, जो उनके आधार कार्ड से लिंक हों.
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक महिला का आधार कार्ड
- बैंक खाता की पासबुक
- वार्षिक आय प्रमाण पत्र (प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी)
- विधवा/एकल महिला प्रमाण पत्र (प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी)
- हिमाचल का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र (प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जारी)
- उपक्रम प्रपत्र
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- चालू मोबाइल नंबर
- अनापत्ति प्रमाण पत्र (पंचायत सचिव/नगरीय सचिव द्वारा जारी किया गया कि आवेदक को किसी अन्य विभाग से आवास निर्माण हेतु सहायता प्राप्त नहीं हुई है)
- स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र (जिस भूमि पर मकान का निर्माण किया जाना है, उस पर आवेदक के स्वामित्व अधिकारों के संबंध में अनुलग्नक-2 के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया)
- मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना हेतु आवेदन फॉर्म
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना 2025 आवेदन प्रक्रिया / How to Apply
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑफलाइन रखा गया है यानि आपको इस योजना में वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा. आप निचे बताये गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना का आवेदन फॉर्म भरके जमा करवा सकेगें.
- आवेदक महिलाओं को सबसे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में जाना होगा.
- यहाँ से आप मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना हेतु आवेदन प्राप्त करना होगा.
- इसके अलावा आप असमने दिए गए लिंक से मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना फॉर्म PDF Download करें - Download PDF
- अब आपको आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को सही सही से भरना होगा.
- अब आवेदन फॉर्म के साथ में सभी जरुरी दस्तावेज की कॉपी को अच्छे से अटेच कर लेना है.
- इसके बाद भरे हुए और हस्ताक्षरित आवेदन पत्र को दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में जमा करें.
- अब आपको मुख्यमंत्री कार्यालय से रसीद (अनुलग्नक-3) या पावती प्राप्त करें, जहाँ आवेदन जमा किया गया है.
- सीद में आवश्यक विवरण जैसे आवेदन जमा करने की तिथि और समय, और एक विशिष्ट पहचान संख्या (यदि लागू हो) शामिल होन चाहिए.
- अनुदान राशि के भुगतान से पूर्व लाभार्थी को निर्धारित प्रपत्र Annexure-4 पर वचन देना होगा.
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना Form PDF Download कैसे करें
- सबसे पहले आपको अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम लोग अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम लोगों के सशक्तिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- वेबसाइट के होम पेज पर Schemes के सेक्शन में State Scheme के लिंक पर क्लिक करें, इसमें Housing Subsidy Scheme के सेक्शन में आपको Mukhyamantri Vidwa Evam Ekal Naari Awas Yojana की लिंक पर क्लिक करना है.
- नए पेज में दिए गए Mukhyamantri Vidwa Evam Ekal Naari Awas Yojana के लिंक पर क्लिक करना है.

- अब आपकी स्क्रीन पर Mukhyamantri Vidwa Evam Ekal Naari Awas Yojana Form PDF प्रारूप में खुलकर के आएगा.
- यहाँ से आप Download पर क्लिक करके मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना आवेदन फॉर्म PDF Download कर सकते है.
- साथ ही आप यहाँ से सत्यापन फॉर्म, योजना के दिशानिर्देश आदि चेक कर सकेगें.
HP Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana Form PDF - Important Download & Links
Action Name | Action Links |
---|---|
Guidelines | Download |
Application Form PDF | Download |
Official Website | http://esomsa.hp.gov.in/ |
आपको इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना Form PDF 2025 आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज व पात्रता , HP Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana Form PDF से जुडी जानकारी को बताया गया है जिससे आप आसानी से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है. अगर आपको इस आर्टिकल में दी गई मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना Form PDF 2025 से जुडी जानकारी पसंद आई है तो इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों को साथ में जरुर शेयर करें.
मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना Form PDF 2025, HP Mukhyamantri Vidhwa Evam Ekal Nari Awas Yojana Form PDF, Mukhyamantri vidhwa evam ekal nari awas yojana pdf form, Mukhyamantri vidhwa awas yojana, Ekal Nari form pdf, Mukhyamantri ekal nari yojana, Ekal nari awas yojana himachal pradesh, Vidhwa Awas Yojana HP list, Mukhyamantri awas yojana hp, Ekal nari awas yojana