विधायक की सैलरी 2025 - State Wise MLA Salary 2025 - विधायक की सैलरी और भत्तें पेंशन की बारे में पूरी जानकारी
State Wise MLA Salary 2025 - नमस्कार दोस्तों, हम सभी के मन में कभी न कभी तो यह सवाल जरुर आता है की आखिर विधायक की सैलरी कितनी होती है और भत्ते के आलावा पेंशन कितनी मिलती है, इसी को ध्यान में रखते हुए आपके सभी सवालों का जवाब लेकर में आया हूँ इस आर्टिकल में, जिसमे आप देश के कौनसे राज्य में विधायक की सैलरी सबसे अधिक है और कौनसे राज्य में विधायक की सैलरी कम है.
सबसे पहले दोस्तों मैं आप सभी को बता दूँ, की अलग अलग राज्य में विधायक की सैलरी अलग अलग होती है यानि हमारे देश में जितने भी राज्य है उनमे विधायक की सैलरी अलग अलग (कम ज्यादा) है. अगर हम बात करें सबसे ज्यादा विधायक की सैलरी वाले राज्य की है वो तेलंगाना है. तेलंगाना के विधायकों का वेतन तो केवल 20 हजार रुपए महीना है पर भत्तों को मिलाकर उन्हें हर महीने 2.50 लाख रुपए मिलते हैं.

इसके आलावा मध्य प्रदेश विधायकों को सबसे ज्यादा सैलरी देने के मामले में दूसरे स्थान पर है. वहां विधायकों को वेतन और भत्ते के रूप में हर महीने 2.10 लाख रुपए मिलते हैं. इसमें 30 हजार वेतन, 35 हजार निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, इसके अलावा चिकित्सा, कंप्यूटर ऑपरेटर और यात्रा भत्ता मिलाकर कुल राशि 2.10 लाख रुपए होती है. इस आर्टिकल में आपको में विधायक की सैलरी 2025, State Wise MLA Salary 2025, विधायक की सैलरी और भत्तें पेंशन की बारे में पूरी जानकारी बताने वाला हूँ.
MLA Salary 2025 - विधायक की सैलरी 2025
हर राज्य की विधानसभा अपने विधायकों की सैलरी और भत्ते खुद तय करती है, इसी वजह से किसी राज्य में MLA की सैलरी ज्यादा है तो किसी राज्य में कम, साथ ही सरकार समय समय पर विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी भी करती है हाल ही में राजस्थान और कुछ अन्य राज्यों में विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है. 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले विधायकों की लिस्ट में तेलंगाना पहले स्थान पर है और वंही मध्य प्रदेश दुसरे स्थान पर है.
भारत में विधायक को केवल सैलरी ही नहीं बल्कि पेंशन भी दी जाती है. उदाहरण के लिए, हिमाचल प्रदेश में पहली बार विधायकों की मूल पेंशन 36,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है. इसी तरह अन्य राज्यों में भी अलग-अलग पेंशन नियम लागू हैं. उत्तर प्रदेश में विधायकों की सैलरी 1.87 लाख रुपये और विधायकों को भत्ते और विकास फंड भी मिलते हैं.
विधायक की सैलरी 2025 - State Wise MLA Salary 2025
राज्य का नाम | सैलरी और भत्ता |
---|---|
राजस्थान | 1 लाख 51 हजार सैलरी और भत्ता मिलाकर के |
उत्तर प्रदेश | 1.87 लाख रुपये |
तेलंगाना | 2.5 लाख रुपये प्रति माह सैलरी और भत्ता मिलाकर के |
दिल्ली | 90,000 रुपये महीने |
महाराष्ट्र | 1.60 लाख रुपये |
कर्नाटक | 1.60 लाख रुपये |
मध्यप्रदेश | हर महीने 2.10 लाख रुपए |
झारखंड | 2 लाख 90 हजार रुपए वेतन-भत्ते |
गुजरात | 1.16 लाख रुपये प्रति महीने |
छत्तीसगढ़ | 1.10 लाख रुपये प्रति माह सैलरी और भत्ता मिलाकर के |
पंजाब | प्रति माह 84,354 रुपये वेतन |
बिहार | 1,43,000 से अधिक मासिक वेतन और भत्ते |
हरियाणा | हर महीने 60,000 रुपये की सैलरी + भत्ते अलग |
उत्तराखंड | हर महीने 2.90 लाख रुपये |
असम | 42,000 रुपये प्रति माह सैलरी + भत्ते अलग |
त्रिपुरा | 93,000 सैलरी प्रति माह |
तमिलनाडु | 1.05 लाख रुपये सैलरी प्रति माह सैलरी + भत्ते अलग |
सिक्किम | लगभग 86,500 (86.5 हजार) |
आन्ध्र प्रदेश | 1.75 लाख रुपये |
अरुणाचल प्रदेश | मासिक सैलरी 1 लाख 20 हजार रुपये |
पश्चिम बंगाल | 40,000 रुपये प्रति माह सैलरी + भत्ते अलग |
नागालैंड | 35,000 रुपये प्रति माह सैलरी + भत्ते अलग |
केरल | 70,000 रुपये प्रति माह |
गोवा | प्रति माह 10,000 रुपये मूल वेतन + भत्ते अलग |
ओडिशा | 2.5 लाख रुपये प्रति माह |
जम्मू और कश्मीर | 1.60 लाख रुपये |
Note - आपको उपर में टेबल में विधायकों की सैलरी दी गई है इसमें विधायक को मिलने वाले भत्ते भी शामिल है साथ ही सैलरी में समय समय पर बढ़ोतरी होती रहती है इसी लिए सैलरी की बारे में स्टिक जानकारी पाने हेतु सरकारी वेबसाइट पर न्यूज चैनल देखें.
Important Notice - आपको मैनें जो विधायक की सैलरी के बारे में बताया है यह सैलरी की जानकारी न्यूज वेबसाइट से ली गई है इसी लिए नई सैलरी और लेटेस्ट अपडेट के लिए सरकारी वेबसाइट या मान्यताप्राप्त न्यूज वेबसाइट पर चेक कर लेवें.
विधायक की सैलरी 2025, State Wise MLA Salary 2025, विधायक की सैलरी, MLA Salary, Punjab MLA salary, mla salary rajasthan, MLA salary per month, MLA salary in India, Punjab MLA salary, Highest MLA salary in India, MLA Salary per month in Maharashtra, MLA Salary in Bihar