Army Agniveer Bharti 2026 Online Form - Last Date | Age Limit | Notification PDF - अग्निवीर भर्ती 2026 ऑनलाइन फॉर्म शुरू
Indian Army Agniveer Bharti 2026 Notification PDF | Army Agniveer Bharti 2026 Online Form | Age Limit | Army Agniveer Bharti 2026 Last Date | Salary, Agniveer Bharti 2026 Online Form Date - Indian Army Agniveer Bharti 2026 को लेकर देशभर के युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है. इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती 2026 का Official Notification जारी कर दिया है.

अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत Agniveer General Duty (GD), Technical, Clerk/Store Keeper Technical, Tradesman, Soldier Pharma, Soldier Technical Nursing Assistant और Women Military Police जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से ही लाखों अभ्यर्थी इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है.
Indian Army Agniveer Bharti 2026 Online Form Date
इंडियन आर्मी ने साफ कर दिया है कि अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी की बजाय 3 फरवरी 2026 से शुरू होगी. इसकी पुष्टि joinindianarmy.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तारीख से वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और किसी भी प्रकार का ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Army Agniveer Bharti 2026 – Important Dates
| Event | Date |
|---|---|
| Official Notification Release | Released |
| Online Application Start Date | 03 February 2026 |
| Online Application Last Date | To Be Announced |
| Application Mode | Online |
| Official Website | joinindianarmy.nic.in |
| Rally / Exam Date | To Be Announced |
Indian Army Agniveer Bharti 2026 Last Date
अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 3 फरवरी 2026 से होगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां उम्मीदवारों को ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ही मिलेंगी. इस बार भर्ती की खास बात यह है कि एक ही उम्मीदवार एक फॉर्म में दो पदों के लिए आवेदन कर सकता है, जिससे युवाओं को बड़ा फायदा मिलने वाला है.
Army Agniveer Bharti 2026 Post Details
Indian Army Agniveer Bharti 2026 के तहत कई अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास), सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला मिलिट्री पुलिस के पद शामिल हैं. पदों की संख्या अलग-अलग भर्ती रैली और ज़ोन के अनुसार तय की जाएगी.
Army Agniveer Bharti 2026 Online Form Last Date
Army Agniveer Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है. ऑनलाइन फॉर्म 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगे. आमतौर पर आवेदन प्रक्रिया 3 से 4 सप्ताह तक चलती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन पूरा करें.
Agniveer Bharti 2026 Age Limit
Army Agniveer Bharti 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना इंडियन आर्मी द्वारा तय कट-ऑफ डेट के अनुसार की जाएगी. आयु में छूट और आरक्षण से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है, जिसे उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Indian Army Agniveer Bharti 2026 Qualification (Post Wise)
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें कुल न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं. जिन अभ्यर्थियों के पास LMV ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध होगा, उन्हें ड्राइवर भर्ती के लिए प्राथमिकता दी जाएगी.
अग्निवीर टेक्निकल: इस पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जिसमें Physics, Chemistry, Maths और English विषय अनिवार्य हैं. अभ्यर्थी के कुल 50% अंक होने चाहिए और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक होना आवश्यक है.
अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल: किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के कुल 60% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 50% अंक होने चाहिए. साथ ही अंग्रेजी और गणित / अकाउंट्स / बुक कीपिंग विषय में न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं. इस पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी अनिवार्य किया गया है.
अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास): उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और सभी विषयों में न्यूनतम 33% अंक होना अनिवार्य है. इस पद के लिए किसी प्रकार का प्रतिशत जोड़ नहीं किया जाएगा.
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास): इस पद के लिए उम्मीदवार का 8वीं पास होना आवश्यक है तथा सभी विषयों में कम से कम 33% अंक होना चाहिए.
महिला मिलिट्री पुलिस (WMP): महिला उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कुल 45% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक होना अनिवार्य है.
Indian Army Agniveer Bharti 2026 Physical Standards
अग्निवीर GD, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए, हालांकि कुछ राज्यों के लिए 169, 165 या 163 सेमी की छूट दी गई है. छाती कम से कम 77 सेमी और फुलाव के साथ 82 सेमी होनी चाहिए.
अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेमी और छाती 77 सेमी (फुलाव के साथ 82 सेमी) निर्धारित की गई है.
Indian Army Agniveer Physical Test 2026
Army Agniveer Bharti 2026 में फिजिकल टेस्ट के दौरान 1.6 किलोमीटर दौड़ और पुल-अप के आधार पर ग्रुप बनाए जाएंगे. अलग-अलग समय और पुल-अप की संख्या के अनुसार ग्रुप 1 से ग्रुप 4 तक अंक निर्धारित किए जाएंगे. इसके अलावा सभी ग्रुप के लिए 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंस टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा, इसमें कोई अंक नहीं दिए जाएंगे.
Army Agniveer Bharti 2026 – 4 साल बाद क्या होगा
अग्निपथ योजना के तहत चयनित अग्निवीरों की सेवा अवधि 4 साल की होगी. 4 साल पूरे होने के बाद 75% अग्निवीरों को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा, जबकि शेष 25% अग्निवीरों को उनके प्रदर्शन के आधार पर इंडियन आर्मी में स्थायी सैनिक के रूप में नियुक्त किया जाएगा.
Army Agniveer Bharti 2026 Salary & Benefits
Army Agniveer Bharti 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पहले साल लगभग ₹30,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो हर साल बढ़ते हुए चौथे साल करीब ₹40,000 प्रतिमाह हो जाएगा. इसके अलावा 4 साल की सेवा के दौरान 48 लाख रुपये का मेडिकल इंश्योरेंस, इंडियन आर्मी/एयरफोर्स अस्पतालों में इलाज की सुविधा, CSD कैंटीन, सालाना 30 छुट्टियां और डॉक्टर की सलाह पर सिक लीव जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.
Indian Army Agniveer Bharti 2026 Apply Online कैसे करें
- Army Agniveer Bharti 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा.
- होम पेज पर Agniveer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- इसके बाद लॉग-इन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा.
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फॉर्म सबमिट करना होगा.
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है.
आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें
सबसे पहले ज्वाइन इंडियन आर्मी की joinindianarmy.nic.in वेबसाइट जाकर के होम पेज पर “Agniveer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें और इसके बाद स्वय का रजिस्ट्रेशन करें और लॉग-इन करें, अब अग्निवीर आर्मी भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें.
indian Army Agniveer Bharti 2026 Apply Online, Indian army agniveer bharti 2026 notification pdf, भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026, Indian army agniveer bharti 2026 last date, अग्निवीर भर्ती 2026, Indian Army Agniveer 2026 apply Online date, Agniveer army new vacancy 2026 date, Indian army agniveer bharti 2026, Indian Army Agniveer apply date, Indian Army Notification 2026,







